रायपुर। राजधानी में शुक्रवार को केएफसी, पिज्जा हट और मोमोस अड्डा में छापा मार कार्रवाई के बाद फिर से देर रात दो बेकरियों जन्नत और अमानत बेकरी के कारखाने पर छापेमारी की गई। बताया जा रहा है कि इस बीच दोनों बेकरी में गंदगी और कई कमियां पाई गई।
मिली जानकारी के अनुसार, बेकरियों से लगभग 800 किलो केक के रॉ मटेरियल और क्रीम रोल खमीर जब्त कर नष्ट किया गया। वहीं ड्रग डिपार्टमेंट की टीम ने सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा है। दोनों ही बेकरी में हाइजीन को लेकर लगातार शिकायत मिल रही थी। इसके बाद बेकरियों पर 30,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया है ।
.png)
जन्नत बेकरी का ये हाल
जन्नत बेकरी में कारखाने में खाद्य पदार्थ अनहाइजीनिक कंडीशन में रखा हुआ पाया गया। कर्मचारियों को इस प्रकार के हाई रिस्क खाद्य कारखाने में कार्य करने का ट्रेनिंग प्राप्त नहीं था। गुणवत्ता जहां हेतु केक बेस एवं केक का विधिक नमूना लिया गया। सुधार के लिए इंप्रूवमेंट नोटिस जारी किया गया।
अमानत बेकरी में भी पाई गई कमियां
अमानत बेकरी में पाई गई कमियां कारखाने में खाद्य पदार्थ अनहाइजीनिक कंडीशन में रखा हुआ था। क्रय विक्रय के लिए समुचित रिकॉर्ड संधारित नहीं पाया गया। अनहाइजीनिक कंडीशन में रखे गए लगभग 650 किलोग्राम क्रीम रोल खमीर को तत्काल नष्ट कराया गया। गुणवत्ता जांच के लिए क्रीम रोल खमीर का विधिक नमूना लिया गया। सुधार के लिए इंप्रूवमेंट नोटिस जारी किया गया।
.png)