इंदौर : मध्यप्रदेश के इंदौर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां बारिश की वजह से निर्माण स्थल पर दीवार गिरने से 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि 1 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के शिव सिटी के पास सोमवार दोपहर को हुआ। इधर, हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट करवाया।
राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र का मामला
मिली जानकारी के अनुसार, प्राइवेट कॉलोनाइजर के द्वारा कॉलोनी का निर्माण किया जा रहा था। जहां आज काम करने दौरान कुछ मजदूरों पर दिवार गिर गई। जिसकी चपेट में आने की वजह से 3 मजदूरों की मौत हो गई। जबकि एक घायल हो गया। पुलिस ने मृतकों की पहचान गौतम, रामेश्वर, टीटू के रूप में की है। वही मामले में आगे की जांच जारी है।