Basant Panchami 2026: बसंत पंचमी का पर्व इस साल 23 जनवरी यानि की कल मनाया जायेगा। यह पर्व विशेष रूप से मां सरस्वती को समर्पित है। जिसे हर साल माघ माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। मान्यता है कि इस दिन विधिवत पूजा-अर्चना करने से ज्ञान की प्राप्ति, एकाग्रता में वृद्धि और जीवन में उन्नति होती है। इतना ही नहीं बसंत पंचमी पर कुछ खास चीजों का दान करने से जीवन और करियर में आ रही परेशानी भी दूर होती है। तो चलिए जानते है कि वसंत पंचमी के दिन किन चीजों का करना चाहिए दान ,, जिससे बरसेगी मां सरस्वती की कृपा ...
अन्न का दान
अगर आप सरस्वती पूजा के दिन अन्न का दान करते है तो घर में कभी अन्न की कमी नहीं होती और जीवन में सुख समृद्धि बनी रहती है। अन्न दान सबसे बड़ा दान है। इसलिए इस दिन गरीबो को चावल, गेहूं, दाल या अनाज का विशेष रूप से दान करें।
गरीब बच्चों को भोजन करवाए
गरीब बच्चों या कन्याओं को भोजन कराना मां सरस्वती को बेहद प्रिय है। यह दान न केवल विद्या में, बल्कि भाग्य और जीवन की समृद्धि में भी वृद्धि करता है।
पीली मिठाई और फल का दान
मां सरस्वती को पीला रंग अत्यंत प्रिय है। इसलिए इस दिन पीली मिठाई या पीले फल का दान करना बेहद शुभ होता है। यह दान भाग्य को मजबूत करता है और रुके हुए कार्य को पूरा करने में मदद करता है। इससे मां सरस्वती प्रसन्न होती है।
दीपक और तेल का दान
सरस्वती पूजा के दिन अगर आप दीपक का दान करते है तो जीवन से अंधकार दूर करता है और नई ऊर्जा का संचार होता है। इसलिए इस दिन दीपक और तेल का दान जरूर करें।
सफेद वस्त्रों का दान
मां सरस्वती को सफेद रंग अत्यंत प्रिय है। इसलिए सरस्वती पूजा के दिन सफेद साड़ी, धोती, कुर्ता या दुपट्टा दान करना शुभ होता है। यह दान मानसिक शांति और घर में सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखने में मदद करता है।
पुस्तकों का दान
मां सरस्वती को विद्या की देवी माना जाता है, इसलिए किताबें, कॉपी, पेन-पेंसिल का दान सबसे शुभ माना गया है। छात्र या पढ़ाई करने वाले लोग इन वस्तुओं को जरूरतमंद बच्चों को दे सकते हैं। इससे पढ़ाई में मन लगेगा, याददाश्त तेज होगी और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलने के अवसर बढ़ेंगे।
दूध से बनी चीजों का करे दान
सरस्वती पूजा के दिन दूध और उससे बनी चीजों का दान करना आपके लिए लाभकारी हो सकता है। इससे बुद्धि तेज होती है, मन शांत रहता है और घर में सुख-समृद्धि आती है। इस दिन खास ब्राह्मण, कन्या या किसी जरूरतमंद को खीर, दही या गाय का दूध दान करे।
वसंत पंचमी 2026 डेट और टाइम
वैदिक पंचांग के अनुसार, वसंत पंचमी का त्योहार 23 जनवरी को मनाया जाएगा।
माघ की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि की शुरुआत- 23 जनवरी को सुबह 02 बजकर 28 मिनट पर
माघ की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि का समापन- 24 जनवरी को सुबह 01 बजकर 46 मिनट पर