Hariyali Teej 2025 : हरतालिका तीज, हिंदुओं का एक प्रमुख हिन्दू त्योहार है जो विशेष रूप से सुहागिन महिलाओं द्वारा मनाया जाता है. यह त्योहार श्रावण मास की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। इस साल ये पर्व 26 अगस्त को मनाया जाएगा। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और खुशहाल जीवन के लिए व्रत रखती हैं और कुंवारी कन्याएं भी सुयोग्य वर की प्रप्ति के लिए यह व्रत रखती हैं।
यह व्रत निराहार रहकर किया जाता है और इसमें कुछ विशेष नियमों का पालन किया जाता है। धार्मिक मान्यतानुसार इस दिन कुछ चीजों का दान (Hartalika Teej Daan) करना भी अत्यंत शुभ माना होता है। इससे जीवन में सुख बना रहता है और परेशानियां दूर होती है। तो आइए जानते हैं कि हरतालिका तीज व्रत में किन चीजों का दान करना अच्छा रहेगा. ...
हरतालिका तीज का महत्व
हरतालिका तीज का पर्व 26 अगस्त को मनाया जाएगा। हर वर्ष भाद्रपद मास शुक्ल पक्ष तृतीया तिथि को हरतालिका तीज का पर्व आता है और इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए निर्जला उपवास करती हैं। साथ ही आपको बता दें कि ये व्रत भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित है। मान्यता है कि माता पार्वती ने भगवान शिव को पाने के लिए हरतालिका तीज का उपवास किया था और कामना की थी कि भोलेनाथ उन्हें पति स्वरूप में मिलें। इसलिए महिलाएं अपने वैवाहिक जीवन को सुखी बनाने के लिए इस व्रत का पालन करती हैं। इस व्रत में दान-पुण्य का विशेष महत्व होता है। आइए इस लेख में हम आपको बताते हैं कि हरतालिका तीज के दिन आप किन चीजों का दान कर सकते हैं।
हरतालिका तीज पर इन चीजों का करें दान
- हरतालिका तीज के दिन अनाज का दान करना शुभ माना जाता है। इसके साथ ही आप मनक का दान भी कर सकते हैं। माना जाता है कि इनका दान करने से घर में सुख-शांति बनी रहती है।
- हरतालिका तीज के दिन सुहागन सामग्री का दान करने की विशेष प्रथा है जिसमें मेंहदी, चूड़ी, बिछिया, बिंदी शामिल हों। इनका दान करने से वैवाहिक जीवन सुखी होता है और मनवांछित फल प्राप्त होता है।
- इस दिन व्रतियों को गेहूं का दान करना चाहिए। माना जाता है कि गेहूं के दान से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।
- इसी के साथ यदि आप वर की तलाश कर रहे हैं या फिर लव मैरिज करना चाहते हैं तो हरतालिका तीज पर आपको नारियल का दान अवश्य करना चाहिए।
- अगर आप भौतिक सुखों में वृद्धि पाना चाहती हैं, तो हरियाली तीज के दिन पूजा के बाद शुक्र से संबंधित चीजों का दान करें। आप चावल, आटा, चीनी, नमक, सफेद वस्त्र आदि चीजों का दान कर सकती हैं। इन चीजों के दान से शुक्र देव की कृपा आप पर बरसेगी।
- अगर आप मनचाही मुराद पाना चाहती हैं, तो हरियाली तीज के दिन दूध, दही, पोहा, चीनी आदि चीजों का दान करें। इन चीजों का दान करने से चंद्र देव की कृपा साधक पर बरसती है।
- न्याय के देवता शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए हरियाली तीज के दिन पूजा के बाद काले तिल, उड़द दाल, छाता, चमड़े के जूते और चप्पल आदि चीजों का दान करें। इन चीजों के दान से शनिदेव की कृपा साधक पर बरसती है।
- हरियाली तीज के दिन पूजा के बाद चने की दाल, बेसन, केला, पपीता, पीले रंग के वस्त्र आदि चीजों का दान करें। इन चीजों के दान से देवताओं के गुरु बृहस्पति देव की कृपा बरसती है। उनकी कृपा से घर में सुख और शांति बनी रहती है।
- इसके अलावा, व्रती हरियाली तीज के दिन साबुत मूंग, हरी सब्जी, हरे रंग के फल आदि चीजों का भी दान कर सकती हैं। इन चीजों के दान से कारोबार की परेशानी दूर होती है।