नाना पटवारी : लोकसभा चुनावों में मध्यप्रदेश कांग्रेस को प्रदेश की सभी सीटों पर मिली हार का बड़ा झटका लगा है। सबसे ज्यादा सवाल जीतू पटवारी पर उठाए जा रहे है। क्योंकि पटवारी प्रदेश कांग्रेस पद है। कांग्रेस ने पहली बार उनके नेतृत्व में लोकसभा का चुनाव लड़ा। लोकसभा के बाद अब जीतू पटवारी को एक और बड़ा झटका लगने जा रहा है।
दरसअल, जीतू पटवारी के छोटे भाई कुलभूषण नाना पर जिलाबदल की कार्रवाई की जा रही है। नाना पर जिलाबदल की कार्रवाई का केस पुलिस कमिशनर की कोर्ट में लगाया गया है। वही पटवारी के भाई नाना को नोटिस भी भेजा गया है। नोटिस में नाना से जबाव देने को कहा है। वही वकीलों जवाब देने के लिए समय की मांग की है।
आपको बता दें कि जीतू पटवारी के भाई नाना पर कई केस दर्ज है। नाना पर हत्या का प्रयास जैसे संंगीन मामले दर्ज है। नाना पर पहला मामला 2012 में दर्ज किया गया था। और आखिरी मामला 2023 में मारपीट का दर्ज किया गया था। वही नाना के खिलाफ 6 मामले बवाल के दर्ज है। उनके खिलाफ हत्या का प्रयास, छेड़छाड़, शासकीय कार्य में बाधास समेत एक दजर्न से अधिक मामले दर्ज हैं।
विधानसभा चुनाव के दौरान किया हंगामा
जीतू पटवारी के भाई नाना ने एमपी विधानसभा चुनाव 2023 के दौरान हंगामा किया था। भाजपा के पूर्व पार्षद पुष्पेंन्द्र चौहान और नाना के साथ विवाद हुआ था। विवाद में दोनों पक्षकारों पर मामला दर्ज किया गया था। वही विधानसभा चुनाव के दौरान 2017 के किसान आंदोलन मामले में नाना को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। साथ ही पुलिस ने उनके भाई भरत को भी गिरफ्तार किया था। दोनों को मामले में वारंटी होने के चलते गिरफ्तार किया गया था। हालांकि दोनों को कोर्ट से जमानत मिल गई थी। और अब नाना के खिलाफ जिलाबदर की कार्रवाई की जा रही है।