रायपुर : छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 12वीं कक्षा के हिंदी पेपर को रद्द करने का फैसला लिया है। यह परीक्षा 14 मार्च को आयोजित की गई थी। लेकिन पेपर लीक होने के चलते परीक्षा को रद्द कर दिया गया है। तो वही अब परीक्षा 10 अप्रैल को दोबारा आयोजित की जाएगी। जिसको लेकर बोर्ड ने सूचना भी जारी कर दी है।
हिन्दी विषय के सेट ‘बी’ का प्रश्नपत्र हुआ था लीक
दरअसल, 15 और 16 मार्च को सोशल मीडिया और कुछ समाचार पत्रों में हिन्दी विषय के सेट ‘बी’ का प्रश्नपत्र लीक होने के दावे सामने आए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी जांच की गई। जहां पेपर लीक होने के कुछ सबूत मिले। जिसे देखते हुए माध्यमिक शिक्षा मंडल ने हिंदी पेपर को अमान्य करने का फैसला लिया।
9 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक होगी परीक्षा
तो वही इस मामले में NSUI ने दोषियों के खिलाफ गिरफ़्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की है। बता दें कि अब हिन्दी विषय की परीक्षा 10 अप्रैल 2026 को सुबह 9 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा केंद्र और समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है।