रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने जलवायु और वन परिवर्तन विभाग में महत्वपूर्ण प्रशासनिक बदलाव करते हुए भारतीय वन सेवा यानी (IFS) के चार वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी हैं। वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि विभागीय आवश्यकताओं और प्रशासनिक व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए इन अधिकारियों की नई पदस्थापना की गई है। विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार अधिकारियों को कई विभिन्न महत्वपूर्ण पदों का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है, जिससे विभागीय कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से संचालित किया जा सके।
इन अधिकारियों को मिला नया प्रभार
जारी आदेश के अनुसार वरिष्ठ आईएफएस अधिकारी कौशलेंद्र कुमार को छत्तीसगढ़ राज्य वन अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वहीं मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक और ओपी यादव को प्रभारी प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव प्रबंधन एवं जैव विविधता संरक्षण) की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा शालिनी रैना को राज्य में कैंपा (CAMPA) के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वहीं माथेश्वरन को विकास योजना, बजट एवं लेखा संबंधी कार्यों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विभागीय कामकाज को मिलेगी मजबूती
वन विभाग के इस प्रशासनिक फेरबदल को विभागीय कार्यप्रणाली को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। नई जिम्मेदारियों के साथ अधिकारी वन संरक्षण, जैव विविधता संवर्धन, अनुसंधान, प्रशिक्षण और वित्तीय प्रबंधन से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाएंगे
