Devar-Bhabhi Crime : यूपी के बांदा-टांडा हाईवे पर एक मकान के सेप्टिक टैंक में मिली महिला की लाश के मामले में पुलिस ने हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मामले में आरोपी देवर को गिरफ्तार किया है। महिला के पति ने ही अपने ही परिवार के भाई को हत्या की सुपारी दी थी। पति को अपने ही परिवार के बड़े भाई पर अपनी पत्नी के अवैध संबंध होने का शक था।
खबरों के अनुसार मृतक महिला के पति ने अपने परिवार के भाई को तीन लाख रूपये की सुपारी दी थीं। जिसके बाद देवर ने अपने साथियों के साथ मिलकर अपनी भाभी को पहले अपनी हवस का शिकार बनाया और बाद मंे हत्या कर दी। महिला का शव 15 जनवरी को एक मकान के सेप्टिक टैंक में मिला था। मामले में महिला के पिता ने बेटी के देवर पर मामला दर्ज कराया था।
पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने महिला की हत्या और उसके साथ दुष्कर्म करने की बात कबूल की है। पुलिस अब महिला के पति और हत्या करने वाले देवर की तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है कि महिला अपने देवर के साथ मेला देखने अपना एंड्रायड मोबाइल फोन और पिता का कीपैड फोन लेकर गई थी। पुलिस ने सर्विलांस टीम की मदद से फोन की लोकेशन निकालकर आरोपियों को धरदबोंचा।
देवर ने किया भाभी का किया दुष्कर्म
पुलिस की पूछताछा में आरोपियों ने बताया कि महिला के देवर ने हत्या की योजना बनाई थी। सभी ने पहले शराब पी और समोसे लेकर महिला को एक निर्माणाधीन मकान में ले जाकर बारी बारी से दुष्कर्म किया। इसके बाद देवर ने जैकेट के कैप की डोरी से उसका गला घोंट दिया। महिला के सिर पर ईंट से भी बार किया था। इसके बाद महिला के शव को मकान से नीचे फेंक दिया। इसके बाद शव को सेप्टिक टैंक में डालकर मौके से फरार हो गए। मामले में फिलहाल अभी आरोपी पति और देवर फरार है।