भोपाल : बॉलीवुड की खूबसूरत और स्टाइलिश एक्ट्रेस में से एक सोनम कपूर आज अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं। सोनम कपूर ने 8 जून की रात जूहु में एक शानदार पार्टी का आयोजन किया था। जिसमे बॉलीवुड के मशहूर सितारों का जमावड़ा लगा। पार्टी में एक्ट्रेस ने अपने पति आनंद आहूजा के साथ एंट्री ली। तो वही अन्य सेलेब्स ने भी ग्लैमरस लुक में पार्टी में शिरकत की। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रही है।
यह सितारे हुए पार्टी में शामिल
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर के 40वां जन्मदिन पर बॉलीवुड के दिग्गज एक्ट्रेस और एक्टर शामिल होने के लिए पहुंचे थे। जिसमे करीना कपूर खान, सैफ अली खान, स्वरा भास्कर, जान्हवी कपूर, खुशी कपूर, करण जौहर, अंशुला कपूर, हर्षवर्धन कपूर, अर्जुन कपूर, भूमि पेडनेकर और आदित्य ठाकरे समेत कई सेलेब्स ने शिरकत की। सभी के ग्लैमरस अंदाज ने जहां जमकर लाइमलाइट लूटी, तो वही पार्टी में बॉलीवुड सितारों के जमावड़ा ने समां बंधा।
9 जून 1985 को मुंबई में हुआ जन्मी
बता दें कि 9 जून 1985 को मुंबई में बॉलीवुड स्टार अनिल कपूर के घर में जन्मी सोनम कपूर ने 8 मई 2018 को लॉन्ग टर्म बॉयफ्रेंड और बिजनेसमैन आनंद आहूजा से शादी की थी। एक्ट्रेस ने 22 अगस्त 2022 को बेटे वायु को जन्म दिया था। सोनम अक्सर अपने लुक्स और बयानों को लेकर चर्चा में बनी रहती है।
वीरे दी वेडिंग 2' से वापसी की तैयारी
सोनम कपूर ने डायरेक्टर संजय लीला भंसाली की फिल्म 'सांवरिया' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। शादी के बाद से सोनम कपूर फिल्मों में ज्यादा एक्टिव नहीं हैं। एक्ट्रेस को आखिरी बार फिल्म ‘ब्लाइंड’ में देखा गया था। यह फिल्म 2023 में रिलीज हुई थी। सोनम इन दिनों अपनी फैमिली लाइफ और अपना मदरहुड एंजॉय कर रही हैं। तो वही खबरे यह भी है की सोनम जल्द ही फिल्म वीरे दी वेडिंग 2' से दोबारा बड़े पर्दे पर वापसी कर सकती है।