महासमुंद लोकसभा : छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों पर कौन उम्मीदवार होगा? सीटों पर कौन कौन दावेदार है? बीजेपी किसे टिकट देगी? इसको लेकर प्रदेश की राजनीति में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। बीजेपी—कांग्रेस कभी भी उम्मीदवारों का ऐलान कर सकती है, लेकिन ऐलान से पहले संभावित नामों को लेकर चर्चा होना लाजमी है। इसी बीच प्रदेश की सबसे हाईप्रोफाइल सीट महासमुंद लोकसभा से बीजेपी से कौन होगा इसको लेकर कुछ संभावित नाम सामने आए है।
महासमुंद का राजनीतिक इतिहास
महासमुंद लोकसभा छत्तीसगढ़ की सबसे चर्चित लोकसभा सीट है। यह सीट कांग्रेस का गढ़ रही है, लेकिन बीजेपी इसे भेदने में कामयाब रही। महासमुंद सीट से बीजेपी 5 बार चुनाव जीत चुकी है। वर्तमान में इस सीट पर बीजेपी का कब्जा है। महासमुंद सीट पर अबतक 18 चुनाव हो चुके है, जिसमें से 12 बार कांग्रेस और 05 बार भाजपा और एक बार जनता पार्टी चुनाव जीती है। विद्याचरण शुक्ला महासमुंद से 6 बार सांसद रहे है। महासमुंद सीट से मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्यामाचरण शुक्ल भी सासंद रह चुके है। वर्तमान में महासमुंद से चुन्नीलाल साहू भाजपा से सांसद हैं।
महासमुंद से चंद्राकर या साहू?
महासमुंद सीट से भाजपा किसे टिकट देगी इसको लेकर सूत्रों का कहना है कि प्रदेश बीजेपी द्वारा दिल्ली दरबार भेजी गई सूची में महासमुंद सीट पैनल में दो नाम शामिल है। महासमुंद सीट से मौजूदा सासंद चुन्नीलाल साहू, अजय चंद्राकर और संत गोवर्धन शरण व्यास नाम शामिल है। हालांकि क्षेत्र की जनता का मत है कि महासमुंद लोकसभा से संत गोवर्धन शरण व्यास चुनाव लड़ें।
अबतक ये रहे सांसद
1952 — कांग्रेस के श्योदास डागा
1980 से 1967 — विद्याचरण शुक्ल
1़971 — कांग्रेस के कृष्णा अग्रवाल
1977 — भाजपा बृजलाल वर्मा
1991 से 1996 — कांग्रेस के संत कवि पवन दीवान
1998 — भाजपा के चंद्रशेखर साहू
1999 — कांग्रेस के श्यामाचरण शुक्ल
2004 — कांग्रेस के अजीत जोगी
2009 से 2019 — भाजपा के चुन्नीलाल साहू