मध्यप्रदेश लोकसभा : मध्यप्रदेश में लोकसभा के चुनाव खत्म होने के बाद अब परिणामों का इंतजार है। चुनाव के परिणाम 4 जून को आएंगे, लेकिन परिणामों से पहले बीजेपी-कांग्रेस ने अपना अपना आंकलन भी जाहिर किया है। बीजेपी सभी 29 सीटें जीतने के दावे के साथ उत्साहित है तो वही कांग्रेस दो अंकों में सीट मिलने का दावा कर रही है। जीतू पटवारी अपने एक बयान में कह चुके है कि वे लोकसभा की करीब 10 सीटों पर बेहतर प्रदर्शन कर रहे है, और 04 सीटों पर वे कमजोर है।
बीजेपी को कितनी सीटें मिलेंगी और कांग्रेस को कितनी सीटें मिलेंगी? यह तो परिणामों से पता चलेगा, लेकिन परिणाम से पहले दोनों दलों की प्रदेश की दो लोकसभा सीटों पर कड़ी नजर है। पहली छिंदवाड़ा लोकसभा जहां से पूर्व सीएम कमलनाथ के पुत्र नकुलनाथ प्रत्याशी है तो वही राजगढ़ सीट से पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह खुद चुनावी मैदान में है।
पांच सीटों पर फंसी भाजपा-कांग्रेस?
एक मीडिया हाउस के सर्वे के हवाले से एक विश्लेषण सामने आया है। विश्लेषण के अनुसार प्रदेश की 29 सीटों में से 5 ऐसी सीटें है जहां पर भाजपा-कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर हैं। इन सीटों पर जीत को लेकर संशय बना हुआ है। इन सीटों में छिंदवाड़ा, राजगढ़, रतलाम, खरगोन और मंडल सीट शामिल है।
छिंदवाड़ा लोकसभा - छिंदवाड़ा लोकसभा कमलनाथ का गढ़ा मानी जाती है। बीजेपी बीते कई चुनावों से इस सीट को हथियाने के लिए भरपूर प्रयास कर रही है, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई है। कमलनाथ इस सीट से 9 बार सांसद रहे है। कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ मौजूदा सांसद है। इस बार भी कांग्रेस ने नकुलनाथा पर फिर से भरोसा जताया है। इस सीट पर नाथ बनाम साहू मैदान में है। कांग्रेस के नकुलनाथ तो भाजपा के विवेक बंटी साहू के बीच कड़ी टक्कर बताई जा रही है।
राजगढ़ लोकसभा - राजगढ़ लोकसभा सीट पर बीजेपी जीत दर्ज करती आई है। रोड़मल नागर यहां से मौजूदा सांसद है। नागर के खिलाफ इस बार कांग्रेस ने दिग्विजय सिंह को टिकट देकर चुनाव को और भी रोचक बना दिया है। राजगढ़ लोकसभा सीट दिग्विजय सिंह का गढ़ रहा है, वे इस सीट से सांसद रहे है। यहां भी भाजपा—कांग्रेस के बीच तगड़ा मुकाबला बताया जा रहा है।
रतलाम लोकसभा - रतलाम लोकसभा सीट आदिवासी बाहुल सीट है। इस सीट पर कांग्रेस के कांतिलाल भूरिया पांच बार सांसद रहे है। भूरिया आदिवासी नेता माने जाते है। यहां से कांग्रेस ने भूरिया पर भरोसा जताया है। वही बीजेपी ने इस बार नए उम्मीदवार अनीता नागर चौहान को मौका दिया है। अनिता चौहान पहली बार चुनाव लड़ रही है। इसी के चलते यहां बीजेपी—कांग्रेस के बीच टक्कर मानी जा रही है।
खरगोन लोकसभा - खरगोन लोकसभा सीट पर बराबरी की टक्कर बताई जा रही है। यहां से बीजेपी ने मौजूदा सांसद गजेंन्द्र सिंह पटेल पर भरोसा जताया है। वही कांग्रेस ने इस बार नए चेहरे पोरलाल खरते पर दांव खेला है। यहां पर कांग्रेस का पलड़ा भारी बताया जा रहा है।
मंडला लोकसभा - मंडला लोकसभा सबसे हॉट सीट बनी हुई है। यहां से कांग्रेस ने मौजूदा विधायक ओमकार मरकाम को चुनावी मैदान में उतरा है। वही बीजेपी ने मौजूदा सांसद और केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते को टिकट दिया है। मरकाम वही है जिन्होंने विधानसभा चुनावों में कुलस्ते को चुनाव हराया था।