मेष राशि: आपके द्वारा किए गए सभी शैक्षिक कार्य सफल होंगे, आज अपने स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान दें. आपका मन थोड़ा परेशान रहेगा.
वृष राशि: व्यर्थ के क्रोध से बचें। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। किसी मित्र से वस्त्र उपहार में प्राप्त हो सकते हैं। नौकरी में कार्यक्षेत्र में वृद्धि हो सकती है।
मिथुन राशि: आज आपकी वाणी मधुरता भरी रहने वाली है। ऑफिस के काम में वृद्धि होगी। लेकिन समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है।
कर्क राशि: आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होने के आसार हैं। कार्यक्षेत्र में कुछ परिवर्तन होगा, साथ ही तरक्की के नए मार्ग प्रशस्त होंगे।
सिंह राशि: अपने सभी कार्य आज ध्यान से करें. आपके किसी मित्र से आज सहयोग प्राप्त होगा. लेकिन अपने सेहत के प्रति थोड़ा ध्यान दें.
कन्या राशि: मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आय में कमी एवं खर्च अधिक की स्थिति हो सकती है। कार्यस्थल पर व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें।
तुला राशि: आत्मविश्वास में कमी रहेगी। बातचीत में सन्तुलन बनाये रखें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। भाग-दौड़ अधिक रहेगी।
वृश्चिक राशि: आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के अवसर मिलेंगे। आय में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।
धनु राशि: आत्मविश्वास से लबरेज रहेगें। परन्तु अति उत्साही होने से बचें। संयत रहें। माता का साथ मिलेगा। आय भी बढ़ेगी। संतान को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं।
मकर राशि: माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। बौद्धिक कार्यों से आय में वृद्धि के साधन बन सकते हैं। तरक्की के योग बन रहे हैं।
कुंभ राशि: अपनी भावनाओं को वश में रखें। नौकरी में अफसरों का सहयोग तो मिलेगा, परन्तु कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। भाइयों का सहयोग रहेगा।
मीन राशि: शासन संबंधित मामलों से आपको सहयोग प्राप्त होगा। आपके मान-सम्मान वृद्धि होने के आसार हैं, साथ ही आपको तरक्की का मार्ग मिलेंगे।