Bhopal Blackmailing Case : भोपाल में दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग कांड के मुख्य आरोपी फरहान के ही मोबाइल में पुलिस को 64 लड़कियों के आपत्तिजनक वीडियो मिले हैं। इनमें से 58 टीआईटी कॉलेज में पढ़ चुकी हैं। सभी आरोपी लड़कियों में सनातन परंपरा के विरुद्ध जहर भरते और फिर समझाते कि हमारी दुआ में बहुत ताकत होती है। उनका ब्रेन वॉश कर उन्हें समझाते थे कि कलमा क्या होता है। रोजे क्यों रखे जाते हैं। हमारे इस्लाम में पद्धति कठिन जरूर है, लेकिन दुआ जल्दी स्वीकार होती है।
फरहान की बहन करती थी मदद
पीड़ित लड़कियों के बयान और बरामद साक्ष्यों से ऐसे कई तथ्य मिले हैं, जिससे पता चलता है कि फरहान और उसके साथियों का यह संगठित अपराध कई वर्षों से चल रहा था। हिंदू लड़कियों को फंसाने में फरहान की बहन जोया मदद किया करती थी। पीड़ित लड़कियों ने बताया कि जब वे फरहान से दूर जाने का प्रयास करती थी, तब उसकी बहन जोया उन्हें फोन किया करती थी कि फरहान भाई बेहद अपसेट हैं, आप उनसे बात क्यों नहीं कर रही हो। भाई आपको बहुत मानते हैं, आप उनसे बात कर लो और मुलाकात कर लो।
मोहसिन खान पर चौथी FIR
वही इंदौर में शूटिंग एकेडमी में छात्राओं के साथ अश्लील हरकत और रेप के मामले में गिरफ्तार मोहसिन खान पर अब धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है। इसे मिलाकर मोहसिन पर चार केस दर्ज हो चुके हैं। धोखाधड़ी का केस ध्रुव महाजन ने शुक्रवार रात को दर्ज कराया। एडिशनल डीसीपी क्राइम ब्रांच राजेश दंडोतिया ने बताया कि ध्रुव महाजन साल 2018 में मोहसिन की एकेडमी में जाता था। मोहसिन की बातों में आकर फरियादी ने उसे 2 लाख 80 हजार रुपए राइफल के लिए दे दिए। काफी समय बाद भी मोहसिन ने युवक को न तो राइफल दी और न ही पैसे लौटाए।