Bank Of Baroda Recruitment 2026: बैंक में नौकरी करने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए खुशख़बरी, बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने मैनेजर, सीनियर मैनेजर और चीफ मैनेजर के 86 पदों पर भर्ती (BOB Recruitment 2026) निकाली है। जिसके लिए आवेदन 6 जुलाई 2026 तक जारी रहेंगे। उम्मीदवार जो भी इस पोस्ट के लिए अप्लाई करना चाहते है वो फटाफट आधिकारिक साइट आधिकारिक वेबसाइट http://www.bankofbaroda.bank.in/ पर विजिट करें।
शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवारों के पास किसी भी क्षेत्र में मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से ग्रेजुएशन के साथ-साथ फाइनेंस या फाइनेंस से समक्ष विशेषज्ञता के साथ पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री/डिप्लोमा की योग्यता होनी चाहिए।
इसके अलावा CA/CMA/CS/CFA योग्यता वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों के पास तीन से लेकर 8 साल का अनुभव होना चाहिए।
आयु सीमा
मैनेज – 25 से 30 वर्ष
सीनियर मैनेजर – 28 से 35 वर्ष
चीफ मैनेजर – 32 से 42 वर्ष
आवेदन शुल्क
जरनल/EWS/ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 850 रुपये और एससी/एसटी/PwD/एक्स सर्विसमैन/DESM/ महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 175 रूपए तय किया गए है।
कितना वेतन मिलेगा?
मैनेजर को 64,420 रुपये से लेकर 93,960 तक वेतन मिलेगा।
सीनियर मैनेजर 50,920 रुपये से लेकर 1,05, 280 रूपये होगा।
चीफ मैनेजर 102300 रुपये से लेकर 1,20,940 रूपये तक वेतन मिलेगा।
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन टेस्ट, साइकोमेट्रिक टेस्ट और ग्रुप डिस्कशन या इंटरव्यू के आधार पर होगा।
बैंक ऑफ बड़ौदा भर्ती में कैसे अप्लाई करें?
- सबसे पहले बैंक की आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.bank.in पर जाएं।
- होमपेज पर करियर सेक्शन में आपको Current Opportunities कॉलम में जाना होगा।
- अब संबंधित भर्ती में Apply Online के लिंक पर क्लिक करें।
- अब पोजीशन सेलेक्ट करें। अब अगर आप इस वेबसाइट पर नए हैं, तो पहले रजिस्ट्रेश प्रोसेस पूरा करना होगा। इसके लिए आपसे बेसिक डिटेल्स मांगी जाएंगी।
- रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद पंजीकरण संख्या और पासवर्ड के जरिए लॉगइन करें। अब अपना नाम, एज लिमिट, जन्मतिथि, कैटेगिरी, माता-पिता का नाम, पता, एजुकेशन क्वालिफिकेशन जैसी सभी जानकारियां ध्यान से भरते जाएं। स्पेलिंग का खासतौर से ख्याल रखें।
- सभी जानकारियां भरने के बाद डॉक्यूमेंट्स अपलोड का कॉलम आएगा। इसमें फोटो, हस्ताक्षर और अन्य जरूरी डॉक्यूमेंट्स स्कैन करके अपलोड करें।
- अपनी कैटेगिरी के मुताबिक एप्लिकेशन फीस भरें और फॉर्म को अंतिम रूप से सबमिट करके प्रिंट आउट निकाल लें।