भोपाल : मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध कथा वाचक पंडित धीरेंद्र शास्त्री आज पूरे 30 साल के हो गए है। जिनके जन्मदिन को लेकर श्रद्धलुओं में जहां उत्साह है। तो वही सीएम मोहन ने सोशल मीडिया में खास पोस्ट शेयर कर बागेश्वर महाराज को जन्मदिन की बधाई दी। साथ ही उनके लंबी उम्र की कामना करते हुए कहा कि आपकी वाणी, साधना और लोककल्याण की भावना समाज को आध्यात्मिक चेतना से आलोकित करती रहे।
दिल्ली में मनाया जाएगा जन्मदिन
बागेश्वर महाराज वैसे तो हर साल अपना जन्मदिन बागेश्वर धाम में मनाते है। लेकिन इस बार पंडित जी अपना जन्मदिन दिल्ली में मनाने जा रहे है। तो वही अपने जन्मदिन को लेकर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने भक्तों को खास संदेश देते हुए कहा कि वे राम नाम का जप करें, हनुमान जी का ध्यान करें और एक बेटी की शिक्षा का संकल्प लें। शिक्षा दान महादान है।
जन्मदिन पर गौशाला का निर्माण कार्य हुआ शुरु
तो वही छतरपुर में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के जन्मदिन के अवसर पर शहर में स्थित संकट मोचन मंदिर में संकट मोचन समिति द्वारा प्रस्तावित गौशाला निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना कर उनकी दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं राष्ट्र सेवा के लिए विशेष प्रार्थना की गई। बता दें कि इस बार पंडित जी अपना जन्मदिन ज्ञान-ध्यान-दान दिवस के रूप में दिल्ली के भक्त उत्सव के रूप में मनाने जा रहे हैं।