बीना ; मध्य प्रदेश के बीना से आत्महत्या का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक छात्र ने होटल के कमरे में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। छात्र अशोकनगर का रहने वाला था और बीटेक की पढ़ाई कर रहा था। इतना ही नहीं मरने से पहले मृतक ने पाकिस्तान के एक नंबर में चेटिंग की थी। जिसके बाद उसने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।
मोबाइल 02 जुलाई से था बंद
जानकारी के अनुसार, अमन प्रजापति का मोबाइल 02 जुलाई से बंद था और परिजन उसकी लगातार तलाश कर रहे थे। जिसके बाद उन्हें सूचना मिली की अमन का शव बीना के छोटी बजरिया स्थित एक होटल के कमरे में फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला है।
प्रयागराज जाने की बात कहकर लिया था कमरा
होटल वालों का कहना है कि अमन ने प्रयागराज जाने की बात कहकर कमरा लिया था। शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात जब अमन अपने कमरे से बाहर नहीं निकला तो होटल कर्मचारी से जगाने के लिए पहुंचे। काफी देर तक जब जवाब नहीं आया तो स्टाफ ने खिड़की से झांक कर देखा तो उनके होश उड़ गए। अंदर अमन फांसी के फंदे पर झूल रहा था।
पाकिस्तान नंबर में पैसे किये थे ट्रांसफर
जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि अमन ने मरने से पहले पाकिस्तान नंबर में चेटिंग की थी और पैसे भी ट्रांसफर किये थे। जिससे मामला और भी संदिग्ध हो गया है। फ़िलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आगे की कार्रवाई जारी है।
सागर विश्वविद्यालय से कर रहा था पढ़ाई
इधर, मामले को लेकर अमन के भाई सुनील प्रजापति का कहना है कि अमन उसके साथ सागर के पोद्दार कॉलोनी में रहकर सागर विश्वविद्यालय से बीटेक की फाइनल ईयर की पढ़ाई कर रहा था ओर कुछ दिनों पहले वह गुस्से में वहां से चला गया।
मामला ब्लैकमेल से जुड़ा हुआ
सुनील ने उसे हर जगह ढूंढने का प्रयास किया। लेकिन उसका जब कुछ पता नहीं चला तो सुनील ने सागर के एक थाने में उनकी गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही आत्महत्या के कारणों का पता लगाने का भी प्रयास किया जा रहा है। फ़िलहाल मामला ब्लैकमेल से जुड़ा हुआ लग रहा है।