Amitabh Bachchan upcoming movie: मुंबई। साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत ने अपनी फिल्म 'जेलर' से बॉक्स ऑफिस पर आग लगा दी है। फिल्म ने रिलीज के महज 8 दिनों में ही दुनियाभर में 400 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। इधर, 'जेलर' धमाल मचा रही थी तो उधर रजनीकांत आध्यात्मिक यात्रा के लिए हिमालय चले गए थे।
फिर वो मंदिर में दर्शन करने भी पहुंचे। अब वो अपने काम पर वापस लौट आए हैं और अगली फिल्म को लेकर बातचीत शुरू हो चुकी है। रजनीकांत की अगली फिल्म, जिसे 'थलाइवर170' कहा जा रहा है, इसमें वो एक बार फिर पुलिस वाले की भूमिका निभाते नजर आएंगे।