छतरपुर : मध्य प्रदेश के छतरपुर से 32 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। महिला की पहचान कोमल यादव के रूप में हुई है। जिसका शव घर पर संदिग्ध हालत में पड़ा मिला। पुलिस ने फ़िलहाल केस दर्ज कर लिया। वही मामले में मृतक महिला के पति से पूछताछ की जा रही है। घटना छतरपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंचाई कॉलोनी की है।
गर्दन पर गला घोंटने के निशान
मामले को लेकर मृतक महिला के पति ने बताया कि जब वह घर पहुंचा तो कोमल जमीन पर पड़ी हुई थी। ऐसे में पति उसे लेकर तुरंत अस्पताल गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर ने यह भी बताया कि महिला के गर्दन पर गला घोंटने जैसे निशान भी है। जिससे मामला प्रथम दृष्टि से संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। डॉक्टर का कहना है कि मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा।
जांच में जुटी पुलिस
फ़िलहाल सिविल लाइन पुलिस ने मृतका के पति दशरथ यादव को पूछताछ के लिए अभिरक्षा में रखा है। तो वही महिला की मौत को लेकर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।