MP IAS Transfer : राज्य की डॉ. मोहन सरकार ने सोमवार देर रात 20 आईएएस अधिकािरयों के तबादले किए हैं। यह तबादला राज्य के प्रशासनिक ढांचे में नए बदलाव लाने और विभागों में सुधार करने के उद्देश्य से किया गया है। राज्य सरकार ने आईएएस विशेष गढ़पाले को ऊर्जा विभाग में उपसचिव के रूप में नियुक्त किया है। 2008 बैच के आईएएस अधिकारी विशेष गढ़पाले पहले भी कई अहम पदों पर कार्य कर चुके हैं। उनकी नियुक्ति से ऊर्जा विभाग की कार्यप्रणाली में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है। गढ़पाले की दक्षता और प्रशासनिक अनुभव ने उन्हें इस महत्वपूर्ण पद के लिए उपयुक्त उम्मीदवार बना दिया है।
वंदना वैद्य को मध्य प्रदेश वित्त निगम के प्रबंध संचालक (एमडी) के पद पर नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति से वित्त निगम में नए बदलाव की उम्मीद है। वंदना वैद्य का प्रशासनिक अनुभव और उनकी कड़ी मेहनत उन्हें इस पद के लिए उपयुक्त बनाती है। वे इस नई भूमिका में निगम की वित्तीय स्थिति को सुदृढ़ करने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठा सकती हैं।
इन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारियां...
गजेन्द्र सिंह नागेश को नरसिंहपुर के जिला पंचायत सीईओ के पद पर नियुक्त किया गया है।
गुरु प्रसाद को मुख्य सचिव कार्यालय में उप सचिव बनाया गया है।
दिव्यांक मिश्रा को नगरीय प्रशासन विभाग में अपर आयुक्त नियुक्त किया गया है।
तपस्या परिहार को कटनी नगर निगम आयुक्त बनाया गया है।
शिशिर गेमावत को नगरीय प्रशासन विभाग में अपर आयुक्त बनाया गया है।
नेहा जैन को नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण, इंदौर में उप संचालक नियुक्त किया गया है।
श्रेयांस कुमट को उज्जैन जिला पंचायत सीईओ बनाया गया है।
तन्मय वशिष्ठ शर्मा को भोपाल नगर निगम में अपर आयुक्त नियुक्त किया गया है।
दलीप कुमार को देवास नगर निगम कमिश्नर नियुक्त किया गया है।
नवजीवन विजय पवार को इंदौर के अपर कलेक्टर बनाया गया है।
अनिल कुमार राठौर को मप्र औद्योगिक विकास निगम क्षेत्रीय कार्यालय, जबलपुर में कार्यकारी संचालक बनाया गया है।
अंशुमान राज को स्टेट वाइड एरिया नेटवर्क (स्वान) का एमडी नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही, राज्य कंप्यूटर सिक्योरिटी इंसीडेंट रिस्पांस टीम भोपाल के डायरेक्टर का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा।
अरविंद कुमार शाह को जबलपुर नगर निगम में अपर आयुक्त बनाया गया है।
टी प्रतीक राव को ग्वालियर नगर निगम में अपर आयुक्त नियुक्त किया गया है।
अनिशा श्रीवास्तव को मप्र औद्योगिक विकास निगम के ग्वालियर क्षेत्रीय कार्यालय में कार्यकारी संचालक बनाया गया है।
श्रृंगार श्रीवास्तव को इंदौर नगर निगम में अपर आयुक्त नियुक्त किया गया है।
अनिल भाना को रतलाम नगर निगम कमिश्नर बनाया गया है।
अंजू अरुण कुमार को सीईओ स्मार्ट सिटी भोपाल को नगर निगम भोपाल में अपरआयुक्त का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।