सिवनी : : मध्य प्रदेश के सिवनी से सड़क हादसे की दुखद खबर सामने आ रही है। जहां आज यानि की मंगलवार को धनोरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम थावरी के पास तीन बाइक की आमने सामने भिड़ंत होने के चलते 2 लोगों की मौत हो गई। जबकि 6 लोग घायल हो गए। जिनका इलाज अस्पताल में जारी है।
हादसा साढ़े बारह बजे के आस पास हुआ
हादसा दोपहर लगभग साढ़े बारह बजे के आस पास की है। बताया जा रहा है कि एक दिशा से दो बाइक आ रही थी जबकि दूसरी दिशा से एक बाइक जा रही थी, जिनकी धनौरा-कहानी मार्ग में थांवरी गांव के बीच सीधी सपाट सड़क में आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। जिसकी वजह से इस दुखद हादसे में दो की मौके पर मौत हो गई। जबकि 6 लोग घायल हो गए।
पुलिस ने मृतकों की पहचान
पुलिस ने मृतकों की पहचान सिंह उइके (50) ग्वारी धनौरा तथा गौतम उइके (22) मठदेवरी थाना लखनादौन निवासी के रूप में की है। जिनके शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
गंभीर घायलों को जबलपुर किया गया रैफर
मामले की जानकारी देते हुए धनौरा थाना प्रभारी मनीष बंसाेड़ ने बताया कि हादसे में छह लोग घायल हुए है। जिन्हे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धनौरा पहुंचाया गया। जबकि तीन गंभीर घायलों को मेडिकल कालेज जबलपुर रैफर कर दिया गया है। घायलों में तीन महिलाएं शामिल है।