छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने वर्ष 2026 की हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी द्वितीय मुख्य/अवसर परीक्षा की समय-सारणी जारी कर दी है। बोर्ड द्वारा जारी जानकारी के अनुसार दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं जुलाई 2026 में आयोजित की जाएंगी।
12वीं परीक्षा 8 जुलाई से शुरू, 22 जुलाई तक चलेगी
हायर सेकेंडरी (12वीं) की परीक्षा 8 जुलाई 2026 से शुरू होकर 22 जुलाई 2026 तक चलेगी। पहले दिन हिंदी विषय का पेपर होगा, जबकि अंतिम परीक्षा 22 जुलाई को जीव विज्ञान, अर्थशास्त्र सहित अन्य विषयों के साथ संपन्न होगी।
10वीं परीक्षा 9 जुलाई से शुरू होकर 21 जुलाई तक
हाईस्कूल (10वीं) की परीक्षा 9 जुलाई 2026 से प्रारंभ होकर 21 जुलाई 2026 तक आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा की शुरुआत गणित विषय से होगी, जबकि अंतिम दिन ड्राइंग एवं पेंटिंग सहित अन्य विषयों की परीक्षा होगी।
सुबह 9 बजे से होगी परीक्षा
सभी परीक्षाएं सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक आयोजित की जाएंगी। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा केंद्रों पर विद्यार्थियों को समय से पहुंचना अनिवार्य होगा।
परीक्षा प्रक्रिया का निर्धारित शेड्यूल
बोर्ड के अनुसार उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण सुबह 9:05 बजे किया जाएगा, जबकि प्रश्नपत्र 9:10 बजे बांटे जाएंगे। लिखने की प्रक्रिया सुबह 9:15 बजे से शुरू होगी।
बोर्ड ने दिए आवश्यक निर्देश
CGBSE ने सभी परीक्षा केंद्रों को निर्देश दिए हैं कि परीक्षा व्यवस्था पूरी तरह सुचारू और पारदर्शी तरीके से कराई जाए। विद्यार्थियों को निर्धारित नियमों का पालन करना होगा।