सिवनी : मध्य प्रदेश के सिवनी से सड़क हादसे की दुखद खबर सामने आ रही है। जहां आज यानि की मंगलवार को धनोरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम थावरी के पास तीन बाइक की आमने सामने हुई भिड़ंत के चलते 2 लोगों की मौत हो गई। जबकि 6 लोग घायल हो गए। जिनका इलाज अस्पताल में जारी है।