इंदौर : मध्य प्रदेश में कोरोना ने एक बार फिर दस्तक दी है। ताजा मामला इंदौर से सामने आया है। जहां दो लोगों में कोविड-19 वायरस के नए वैरिएंट की पुष्टि हुई है। दोनों लोग इंदौर के रहने वाले है। जिन्हे घर पर ही आइसोलेट किया गया है। इधर, कोविड-19 के नए वैरिएंट JN.1 की एंट्री होने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कप मच गया है।
मरीजों में कई गंभीर लक्षण नहीं
इंदौर के सीएएचओ भूरे सिंह सैत्या के मुताबिक "फिलहाल दोनों मरीजों की स्थिति सामान्य है, इनमें कोई गंभीर लक्षण नहीं है. दोनों को बुखार, सर्दी, खांसी थी." जिसके बाद उन्हें घर पर ही आइसोलेट कर दिया गया है। बता दें कि इंदौर में जनवरी से अब तक कुल 5 मरीज मिले है।
महाराष्ट्र में पॉजिटिव मामले 210
बता दें कि कोरोना के नए वेरिएंट की एंट्री न सिर्फ मध्य प्रदेश बल्कि देश के कई राज्यों में हो चुकी है। जिसमे केरल, दिल्ली, कर्नाटक, गुजरात, हरियाणा और छत्तीसगढ़ आदि राज्य शामिल है। महाराष्ट्र में शुक्रवार को भी कोविड-19 के 45 नए मामले सामने आए. इसमें सबसे ज्यादा मुंबई में 35, पुणे में 4, रायगढ़ में 2, कोल्हापुर में 2 और ठाणे तथा लातूर में एक-एक नए मरीज मिले हैं.मुंबई में अब कोरोना के कुल मरीज़ों की संख्या 183 हो गई है. वहीं महाराष्ट्र में पॉजिटिव मामले 210 तक पहुंच गए हैं. हालांकि अब तक 81 मरीज़ ठीक भी हो चुके हैं।