रायपुर : छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी सचिन पायलट दो दिवसीय दौरे पर 23-24 जून को रायपुर आएंगे। इस दौरान वे संगठन की समीक्षा करेंगे और आगामी रणनीति को लेकर पार्टी के नेताओं से चर्चा करेंगे। दौरे के दौरान सांगठनिक गतिविधियों की समीक्षा करने के साथ मासिक कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाएंगे। साथ ही वे प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक भी लेंगे।
4.30 बजे कांग्रेस के मोर्चा प्रकोष्ठ की बैठक :
प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट 23 जून को सुबह 8.45 बजे रायपुर पहुंचेंगे। अपने प्रवास के दौरान वे सुबह 11.30 बजे से लेकर शाम तक पांच बैठकें लेंगे। इन बैठकों को कांग्रेस पालिटिकल एफेयर्स कमेटी तथा पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से चर्चा करेंगे। 12.30 बने प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक लेंगे। दोपहर 3 बजे से जिला एवं शहर - कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों की बैठक लेंगे। 4.30 बजे कांग्रेस के मोर्चा प्रकोष्ठ की बैठक लेंगे। बैठक के बाद वे देर रात को कांग्रेस विधायकों के साथ चर्चा करेंगे। वे रात्रि विश्राम रायपुर में करेंगे। दूसरे दिन दौरे के - संबंध में मीडिया से चर्चा के बाद दोपहर 2.55 बजे दिल्ली लौट - जाएंगे।
संगठन को मजबूत करने पर रहेगा फोकस:
बताया जाता है कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी को को मजबूती प्रदान करने के लिए वे नेताओं से चर्चा करने के बाद संगठन के गतिविधियों के संबंध में पूरी जानकारी लेंगे। यहां के वरिष्ठ नेताओं से चर्चा के बाद संगठन के कार्यक्रम और सरकार के विभिन्न मुद्दों पर की जा रही गतिविधियों की जानकारी लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने के संबंध में निर्णय लेंगे।
जिला कांगेस में नियुक्तियों पर भी निर्णय:
बताया जाता है कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कई जिलों में नियुक्तियां अभी तक नहीं हो पाई है। नई नियुक्तियों के संबंध में भी वे यहां पर वरिष्ठ नेताओं की बैठक के बाद निर्णय ले सकते हैं।