उमरिया। एक तरफ जहां सरकार और अन्य कई संस्थान विलुप्त होते जानवरों को बचाने में लगे हैं तो वहीं दूसरी ओर शिकारी अपने शौक के चलते जानवरों का शिकार करने से बाज नहीं आ रहे हैं। आए दिन जंगली जानवरों के शिकार किए जाने की खबरें सामने आ रही हैं कई केसों में पुलिस को आरोपी पकड़ने में सफलता नहीं मिलती लेकिन फिर भी लगातार की जा रही कोशिशों से पुलिस सफल भी होती है।
आज फिर पुलिस ने एक ऐसे ही केस में सफलता हांसिल की है। पुलिस ने 10 शिकारियों को गिरफ्तार किया है। जिन्होंने एक चीतल का शिकार किया था। फिर उसे पका रहे थे।
शिकार कर पका रहे थे चीतल
जानकारी के अनुसार वन मंडल के परिक्षेत्र घुनघुटी के कक्ष क्रमांक 225 में आरोपियों ने चीतल का शिकार किया था। पुलिस को इस बात की सूचना जैसे ही मिली पुलिस ने खोज शुरू कर दी थी। पुलिस द्वारा की गई इस खोज में उन्हें सफतला भी हांसिल हुई और उन्होंने शिकार के साथ 10 शिकारियों को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को आरोपियों के पास से बंदूक सहित कई अन्य औजार भी बरामद हुए हैं।
पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्त में ले लिया है। इन सभी शिकारियों ने बंदूक से चीलत का शिकार किया था। चीतल का शिकार कर उसे खाने के लिए पका रहे थे। तभी पुलिस ने दबिश देकर आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आपको बता दें कि इसी तरफ फरवरी माह में भी चीतल का शिकार किया गया था। घटना सामान्य वन मंडल के घुनघुटी परिक्षेत्र की है।