उज्जैन : महाकाल की नगरी उज्जैन में श्रावण-भादौ मास में निकलने वाली महाकाल की शाही सवारी हर साल की तरह इस साल भी धूम धाम के साथ निकाली जाएगी। जिसको लेकर तैयारियों को जहां अंतिम रूप दिया जा रहा है।
बता दें कि इस बार श्रावण मास की प्रथम सवारी 3 अगस्त 2026 को निकाली जाएगी। तो वही भादो मास में भगवान महाकाल की अंतिम राजसी सवारी 7 सितंबर 2026 को निकाली जाएगी। इस बार श्रावण मास में चार सवारियां व भादो में दो सवारियां निकलेगी।
सावन-भादौ मास में निकलने वाली सवारियों की तारीख
- पहली सवारी सोमवार - 3 अगस्त
- पंचम सवारी भादौ मास में -31 अगस्त
- राजसी (शाही) सवारी सोमवार 7 सितम्बर को निकाली जाएगी।