इंदौर : मध्य प्रदेश के इंदौर में लोकायुक्त की टीम ने भ्रस्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बिजली कंपनी के जूनियर इंजीनियर को 40 हजार रूपए घूस लेते हुए रंगे हाथो गिरफ्तार किया। लोकायुक्त ने फरयादी की शिकायत पर इस कार्रवाई को अंजाम दिया। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। जिससे पूछताछ की जा रही है।
सोलर पैनल की फाइल बढ़ाने के लिए मांगी रिश्वत
मिली जानकारी के अनुसार, परदेशीपुरा निवासी बिल्डर एवं होटल व्यवसायी शिवप्रकाश बसवाल ने 17 जुलाई 2026 को लोकायुक्त कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि अंबे नगर स्थित जीआर-7 होटल की इमारत पर लगाए जाने वाले सोलर पैनल की फाइल आगे बढ़ाने के लिए कनिष्ठ यंत्री नमेश कुमार भोंडेकर 80 हजार रुपए की रिश्वत मांग की थी।
40 हजार की पहली क़िस्त लेते धराया जूनियर इंजीनियर
शिकायत सही पाए जाने के बाद लोकायुक्त की टीम ने आरोपी को पकड़ने का प्लान बनाया और 40 हजार की पहली क़िस्त लेते हुए आरोपी जूनियर इंजीनियर को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। कार्रवाई कार्यालय सहायक यंत्री, मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी, सुखलिया जोन स्थित कनिष्ठ यंत्री के कक्ष में की गई।