MP Rajya Sabha: भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने मध्यप्रदेश के कोटे से राज्यसभा भेजे जाने वाले उम्मीदवारों के नामों का एलान कर दिया है। बीजेपी ने पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग और प्रदेश मंत्री रजनीश अग्रवाल को राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया है।
कौन है तरूण चुग
तरूण चुग मूल रूप से पंजाब के रहने वाले है और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव है। चुग को मध्य प्रदेश से प्रत्याशी बनाना चौंकाने वाला निर्णय माना जा रहा है। हालांकि, यह पहला मौका नहीं है जब भाजपा ने किसी बाहरी चेहरे को मप्र के कोटे से राज्यसभा भेजा हो।
कौन है रजनीश अग्रवाल
राज्यसभा उम्मीदवार की सूची में दूसरा नाम रजनीश अग्रवाल का शामिल है। प्रदेश मीडिया प्रभारी से लेकर संगठन के कई पदों पर रहे रजनीश अग्रवाल को टिकट देकर भाजपा ने सभी को चौंका दिया है।
लाइन में थे कई दिग्गज
आपको बता दें कि राज्यसभा की खाली हो रही सीटों के लिए मध्य प्रदेश से कई पूर्व मंत्रियों, हाल ही में चुनाव हारे दिग्गजों और क्षेत्रीय नेताओं के नामों की लंबी लिस्ट थी, लेकिन दिल्ली में लगातार चली कोर कमेटी की बैठकों के बाद इन दो नामों पर अंतिम मुहर लगाई गई, जिससे कई दावेदारों की उम्मीदों पर पानी फिर गया है।