भोपाल : मध्य प्रदेश सहित देश के 10 राज्यों में 18 जून को राज्यसभा चुनाव होने वाले है। यह चुनाव 24 सीटों पर होंगे। जिसको लेकर चुनाव आयोग ने जहां तैयारी पूरी कर ली है। तो वही मध्य प्रदेश कांग्रेस ने अभी तक अपने उम्मीदवार के नाम की घोषणा नहीं की है। नाम को लेकर दिल्ली हाई कमान में जहां चर्चा जारी है। तो वही चुनाव से पहले मध्य प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में विधायक दल की बैठक बुलाई गई है। जिसका आयोजन 06 जून को किया गया है।
कांग्रेस कार्यालय में होगी विधायक दल की बैठक
शाम 5 बजे होने वाली इस बैठक में प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और मुख्य सचेतक सोहन बाल्मीकि मौजूद रहेंगे। बैठक में राज्यसभा चुनाव की रणनीति, मतदान प्रक्रिया और संगठनात्मक समन्वय पर चर्चा होने की संभावना है। साथ ही विधायकों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए जा सकते हैं।
मध्य प्रदेश में राज्यसभा की 3 सीटें
बता दें कि मध्य प्रदेश में राज्यसभा की 3 सीट है। जिसमे से 2 में बीजेपी का कब्ज़ा है। तो वही 1 पर कांग्रेस ने अभी भी जगह बनाई रखी है। लेकिन इस बार दिग्विजय सिंह ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है। ऐसे में अब उनकी जगह उम्मीदवार किसे बनाया जाएगा। इसका आखिरी फैसला पार्टी हाई कमान द्वारा किया जायेगा।
नामांकन की आखिरी तारीख 8 जून
हालांकि इस रेस में प्रदीप अहिरवार, सज्जन सिंह वर्मा और ओबीसी वर्ग से कमलेश्वर पटेल, अरूण यादव का नाम सबसे आगे चल रहे है। राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन की आखिरी तारीख 8 जून निर्धारित की गई है। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि आज कल में नामों का खुलासा हो सकता है।
मप्र से इन्हे दिया गया टिकट
तो वही चुनाव को देखते हुए बीजेपी ने अपने कैंडिडेट्स के नामों की घोषण कर दी है। मध्य प्रदेश बीजेपी ने पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग और प्रदेश मंत्री रजनीश अग्रवाल को राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया है।