MP Weather Update : इस सप्ताह प्रदेश में मौसम हर दो दिन के बाद बदलेगा। पहले दो दिन बादल, गर्मी, उमस रहेगी, इसके बाद दो से तीन दिन आंधी, बारिश, गरज चमक और बादलों का मौसम रहेगा। इस सप्ताह मौसम में बारिश या आंधी के बाद पारा गिरेगा, लेकिन उमस अधिक होने से राहत के आसार कम हैं। अभी प्रदेश के आसपास तीन प्रमुख सिस्टम के सक्रिय होने से प्रदेश में नमी का फ्लो बना हुआ है। इससे बादलों के साथ उमस और गर्मी का असर बरकरार है।
उमस ने लोगों को किया परेशान
वहीं, उमस ने लोगों को परेशान किया। प्रदेश में सबसे गर्म खजुराहो में पारा 45.4 डिग्री रहा, जबकि नौगांव में 45 डिग्री रहा। यहां लू चली। सतना, रीवा, ग्वालियर और शिवपुरी में पारा 43 से 45 डिग्री के बीच रहने से तेज गर्मी रही। प मंगलवार को एक दर्जन से अधिक जिलों में आंधी, बारिश बौछारें पड़ीं। भोपाल में बादल छाए रहने से पारा 1.2 डिग्री गिरकर 39 डिग्री रहा।
दो से तीन दिन में बदलेगा मौसम
यह सामान्य से 2.5 डिग्री कम है। लेकिन तेज उमस ने परेशान किया। प्रदेश में अभी हवा में सामान्य से औसतन दो गुना से अधिक नमी है। सुबह औसतन 65 और शाम को 45 फीसदी से अधिक नमी से उमस बढ़ी है। मंगलवार सुबह से शाम तक बैतूल, सिवनी, छिंदवाड़ा, अनुपपुर में गरज चमक के साथ बौछारें पड़ीं। बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर, हरदा, सिवनी, छिंदवाड़ा, मंडला, डिंडोरी, कटनी, उमरिया, रीवा, सतना, मैहर, पन्ना और छतरपुर में आंधी बारिश का दौर रहा। मौसम केंद्र के अनुसार दो दिन बाद प्रदेश में तापमान में कमी आएगी। मौसम विशेषज्ञ एके शुक्ला के अनुसार इस सप्ताह लगभग हर दो से तीन दिन में मौसम बदलेगा। बारिश, गर्मी के बीच उमस परेशान करेगी।
भोपाल में ऐसा रहेगा मौसम
गुरुवार तक गमी, बादलों के बीच उमस बढ़ेगी। गुरुवार रात से बादलों की जमावट बढ़ेगी। शनिवार तक बारिश, बादल रहेंगे। रविवार से मंगलवार के बीच गर्मी बढ़ेगी। बुधवार से गुरुवार तक फिर बारिश, आंधी का दौर होगा।
आज यहां होगी बारिश!
बुधवार को छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकला, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर जिलों में बारिश का असर रहेगा। भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, देवास, शाजापुर, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, अनुपपुर, डिंडोरी आदि जिलों में मिलाजुला मौसम रहेगा।