Jagdish Deora statment on indian army: भोपाल : मध्य प्रदेश बीजेपी के नेता लगातार अपने बयानों के जरिए देश और सेना का अपमान कर रहे है। हाल ही में जहां वन मंत्री विजय शाह ने सेना को लेकर विवादित बयान दिया, तो वही अब उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने सेना पर विवादित टिपण्णी की है। जिसको लेकर एक बार फिर राजनीतिक गलियारों के साथ साथ देश में हड़कप मच गया है। मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि पूरा देश, देश की सेना और सैनिक प्रधानमंत्री मोदी के चरणों में नतमस्तक हैं। उपमुख्यमंत्री के इस बयान की कांग्रेस ने घोर निंदा करते हुए तीखा हमला बोला है।
उमंग सिंघार ने डिप्टी सीएम के बयान का किया विरोध
कांग्रेस नेता उमंग सिंघार ने डिप्टी सीएम देवड़ा के बयान का विरोध किया। उन्होंने कहा कि उपमुख्यमंत्री का कथन सेना का अपमान करने वाला है। भाजपा को स्पष्ट करना चाहिए कि ये पार्टी के बयान है या इन नेताओं के स्वयं के हैं।
देश की सेना का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान
उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा के बयान पर पूर्व मंत्री और कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरुण यादव ने पलटवार करते हुए कहा कि देश की सेना का अपमान, नहीं सहेगा हिंदुस्तान। भाजपा की सेना के प्रति सोच एक एक कर उजागर हो रही है।