Parliament Monsoon Session: नई दिल्ली। संसद का आगामी मानसून सत्र 21 जुलाई से शुरू होकर 21 अगस्त 2025 तक चलेगा। यह जानकारी केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने दी है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति ने सरकार के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
इस सत्र के दौरान देश के कई अहम मुद्दों पर चर्चा की संभावना है। हालांकि, 13 और 14 अगस्त को संसद की कोई बैठक नहीं होगी। यह निर्णय स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) से पहले सुरक्षा और समारोह की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। इस संबंध में संसदीय कार्य मंत्रालय ने एक आधिकारिक सूचना भी जारी की है।
मानसून सत्र के दौरान केंद्र सरकार कुछ महत्वपूर्ण विधेयकों को पेश कर सकती है। साथ ही, "ऑपरेशन सिंदूर", आर्थिक स्थिति, महंगाई, बेरोजगारी जैसे राष्ट्रीय मुद्दों पर भी चर्चा और हंगामे के आसार हैं।