Morning Breaking: छत्तीसगढ़ में आज से विकसित कृषि संकल्प अभियान शुरू होगा। केंद्र सरकार ने धान का एमएसपी बढ़ा दिया है। छत्तीसगढ़ में इस बार मानसून 16 दिन पहले पहुंच गया है। राजधानी रायपुर स्थित अंबेडकर हॉस्पिटल में नया ट्रामा सेंटर बनाने जा रहा है।
विकसित कृषि संकल्प अभियान शुरू:
छत्तीसगढ़ में आज से विकसित कृषि संकल्प अभियान शुरू होगा। जिसमें कृषि विभाग की गठित वैज्ञानिकों की टीम सभी 33 जिलों में जाएगी। जहां खरीफ से पहले वैज्ञानिकों कृषि की टीम किसानों से बात करेगी। इसके साथ ही प्राकृतिक और जैविक खेती को बढ़ावा देने पर किसानों से चर्चा होगी। और इस अभियान को चलाने 33 जिलों में 100 दल बनाए गए हैं। ये अभियान 29 मई से लेकर 12 जून तक चलने वाली है। जिसके तहत वैज्ञानिकों की टीम सभी 33 जिलों में जाएगी।
धान का बढ़ा एमएसपी:
केंद्र सरकार ने धान का एमएसपी बढ़ा दिया है जिससे अब खरीफ सीजन के लिए नई एमएसपी दरें घोषित कमी गई है। जिसके मुताबिक एसपी 69 रुपए प्रति क्विंटल बढ़ाया गया। धान का 3% तो दालों का 5.96 परसेंट एमएसपी बढ़ा है। वहीं तिलहन में 9 प्रतिशत तक एमएसपी बढ़ाया गया। ऐसे में अब धान की एमएसपी 2369 रुपए प्रति क्विंटल हो गई है।
मानसून पहुंचा छत्तीसगढ़:
छत्तीसगढ़ में इस बार मानसून 16 दिन पहले पहुंच गया है। जिससे छत्तीसगढ़ में इस बार 50 साल का रिकॉर्ड टूटा है। दरअसल छत्तीसगढ़ में मानसून 16 दिन पहले पहुंच गया है। बुधवार को दंतेवाड़ा से मानसून का प्रवेश हुआ है। ऐसे में अब आज दक्षिण छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की चेतावनी दी है। मौसम विभाग की माने तो जल्द ही पूरे प्रदेश में मानसून के पहुंचने की संभावना है।
DK हॉस्पिटल में बनेगा नया ट्रामा सेंटर:
राजधानी रायपुर स्थित अंबेडकर हॉस्पिटल में नया ट्रामा सेंटर बनाने जा रहा है। इस हॉस्पिटल में नया क्रिटिकल केयर यूनिट भी बनाया जाएगा। बताया जा रहा है कि क्रिटिकल केयर यूनिट 50 बिस्तरों वाली होगी, और स्वास्थ सचिव अमित कटारिया ने प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया जाएगा। जिसके लिए संभावित कोरोना मरीजों के उपचार तैयारियों की भी जानकारी ली गई है।