मोनिका दुबे// रायपुर: छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर बड़ी खबर सामने आई है। जहां पर रायपुर से दिल्ली जा रही इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6ई 6313 दिल्ली में लैंडिंग के दौरान तूफान में फंस गई। ये फ्लाईट दोपहर 2:58 बजे रायपुर से उड़ान भरने वाली इस फ्लाइट को शाम 5:05 बजे दिल्ली में लैंड करना था। इस विमान में सात क्रू मेंबर और 200 यात्री सवार थे।
लैंडिंग में हुई परेशानी :
दरअसल दिल्ली हवाई अड्डे पर लैंडिंग के समय रेतीली आंधी के कारण विमान में टर्बुलेंस (वायुमंडलीय विक्षोभ) आ गया, जिससे पायलट को लैंडिंग में परेशानी हुई। पायलट ने घोषणा की कि हवा की गति 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक थी, जिसके कारण लैंडिंग रोकनी पड़ी और विमान मौसम साफ होने तक एयरपोर्ट के ऊपर ही कई चक्कर लगाता रहा।
पायलट ने दिखाई सूझबूझ:
हवा में कई चक्कर लगाने और प्रतिकूल मौसम के बावजूद, पायलट की सूझबूझ और नियंत्रण के चलते विमान अंततः शाम 6:02 बजे दिल्ली वाई अड्डे पर सुरक्षित रूप से लैंड कराया गया। इस घटना से यात्रियों में कुछ देर के लिए घबराहट हुई, लेकिन सुरक्षित लैंडिंग के बाद सभी ने राहत की सांस ली।