शिवपुरी : मध्य प्रदेश में पड़ रही प्रचंड गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। तापमान जहां 40 डिग्री के पार पहुंच गया है। तो वही प्रदेश के कई जिलों में लू का अलर्ट है। गर्मी के प्रकोप को देखते हुए जहां पहले ही स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है। तो वही बच्चों के स्वस्थ को देखते हुए शिवपुरी जिले में भी आठवीं तक के स्कूलों को बंद करने के आदेश जारी कर दिए गए है।
आदेश को लेकर शिवपुरी के डीईओ विवेक श्रीवास्तव ने कहा कि गर्मी की वजह से आठवीं तक के स्कूलों में अवकाश के आदेश दे दिए गए हैं। यह आदेश 27 अप्रेल से लागू कर दिए गए है। शिवपुरी जिले के सभी सरकारी, सीबीएसई सहित अन्य बोर्ड से संबंधित सभी स्कूलों में नर्सरी से आठवीं कक्षा तक के लिए छुट्टी दे दी गई है।