कच्चा आम खाने में जितना स्वादिस्ट लगता है। उतना ही सेहत के लिए फायदेमंद भी है। गर्मियों के मौसम में अक्सर लोग आम पना, आम की चटनी आदि का सेवन करते है। इससे पहले तो लू से बचाव होता है। साथ ही रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है। जिससे बीमार पड़ने के चांस कम होते है। दरसल कच्चे आम में कई तरह के पोषक तत्त्व मौजूद होते हैं जैसे विटामिन सी, विटामिन ए, विटामिन ई, कैल्शियम, फॉस्फोरस, फाइबर, आदि जो सेहत के लिए जरुरी हैं. यह स्वस्थ को तो अच्छा रखता ही रखता है साथ ही पेट से सम्बन्धी सारे परेशानियों को दूर करता है। आइये जानते है कच्चा आम के क्या होते है फायदे ,,,
इम्यूनिटी बढ़ाने में करें मदद
कच्चे आम का पन्ना शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करता है. यह पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है और शरीर को ठंडक पहुंचाता है. गर्मियों में यह डिहाइड्रेशन और लू से बचाव में भी अहम भूमिका निभाता है.
शुगर लेवल कम करता है-
यह डाइबिटीज से जूझ रहे व्यक्ति के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है. दरअसल, कच्चे आम में कुछ ऐसे तत्त्व शामिल होते है जो शरीर में शुगर लेवल को कम करने में मदद करते है. इतना ही नहीं, बल्कि इसमें आयरन की मात्रा काफी होती है जो किसी भी शरीर में आयरन की आपूर्ति को पूरा करने में मदद करता है. ऐसे में डाइबिटीज रोगी को कच्चे आम का सेवन जरुर करना चाहिए.
पेट के लिए फायदेमंद है आम
गर्मियों में आम पेट को ठंडा रखने में मदद करता है। इसमें मौजूद मिनरल्स और विटामिन आपकी इम्युनिटी को मजबूत बनाते है। साथ ही अपच, एसिडिटी, सीने में जलन, पेट फूलने और जी मिचलाने जैसी समस्याओं को ठीक करने में मदद करते है। कच्चे आम में 'पेक्टिन' नाम का एक घुलनशील फाइबर होता है, साथ ही ऐसे पाचक एंजाइम भी होते हैं जो पित्त एसिड और पाचक रसों के स्राव को बढ़ाते हैं।
लू/पानी की कमी
कच्चा आम पोटैशियम, मैग्नीशियम और सोडियम से भरपूर होने की वजह से पसीने के जरिए शरीर से निकले तरल पदार्थों की भरपाई करता है और इलेक्ट्रोलाइट का संतुलन बनाए रखता है. गर्मियों की तेज गर्मी में लू लगने और पानी की कमी से बचने के लिए 'आम पन्ना' पीना बेहद फायदेमंद होता है.