RBI JE Recruitment 2026 को लेकर उम्मीदवारों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। देश के केंद्रीय बैंक Reserve Bank of India (RBI) ने जूनियर इंजीनियर (JE) पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक अभ्यर्थी 16 अप्रैल 2026 से RBI की आधिकारिक वेबसाइटhttps://www.rbi.org.in/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
इस भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 6 मई 2026 निर्धारित की गई है। ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तारीख का इंतजार किए बिना जल्द से जल्द आवेदन पूरा कर लें।
शैक्षणिक योग्यता: कौन है पात्र?
RBI JE Recruitment 2026 के तहत आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से सिविल या इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में तीन वर्षीय डिप्लोमा होना जरूरी है।
इसके अलावा, उम्मीदवारों को अन्य आवश्यक पात्रता शर्तों को भी पूरा करना होगा, जिनकी जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में दी गई है। यह भर्ती खासतौर पर उन युवाओं के लिए अच्छा अवसर है, जो तकनीकी क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं।
आयु सीमा और छूट
इस भर्ती के लिए आयु की गणना 1 अप्रैल 2026 के आधार पर की जाएगी।
न्यूनतम आयु: 20 वर्ष
अधिकतम आयु: 30 वर्ष
आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु में छूट मिलेगी:
OBC: 3 वर्ष
SC/ST: 5 वर्ष
दिव्यांग (PwD): 10 वर्ष
परीक्षा कब होगी और क्या होगा पैटर्न?
RBI JE Recruitment 2026 के तहत परीक्षा 6 जून 2026 को आयोजित की जाएगी।
परीक्षा की मुख्य जानकारी:
कुल प्रश्न: 180
कुल अंक: 300
समय: 150 मिनट
परीक्षा में शामिल विषय:
अंग्रेजी भाषा
संबंधित इंजीनियरिंग विषय (सिविल/इलेक्ट्रिकल)
रीजनिंग
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा पैटर्न को समझकर अपनी तैयारी को मजबूत करें।
आवेदन कैसे करें?
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया सरल और आसान है। नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:
RBI की आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in पर जाएं
“Online Registration” लिंक पर क्लिक करें
मांगी गई व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरें
जरूरी दस्तावेज अपलोड करें
आवेदन फॉर्म सबमिट करें
भविष्य के लिए प्रिंट आउट निकाल लें