Mouth Ulcers Home Remedies: मुंह में छाले होना एक आम बात है। यह हर वर्ग के लोगों को होता है। इसकी मुख्य वजह मसालेदार खाना , पेट की गड़बड़ी, शरीर में विटामिन (Vitamin) की कमी, तनाव या फिर कब्ज की समस्या है। छाले होने से इंसान न ठीक से खा पाता है न पी पाता है। ऐसे में आज हम आपको छाले की समस्या को दूर करने के लिए कुछ घरेलू उपाय बताने जा रहे है। जिन्हें करने से आपको जल्द राहत मिलेगी।
बता दें कि आमतौर पर छाले जीभ, मसूड़ों, होंठ, मुंह के अंदर या फिर गले में हो जाते हैं। इनका समय पर इलाज न किया जाए, तो यह बड़े हो जाते हैं या एक से ज्यादा हो सकते हैं। जिससे कई तरह की परेशानी हो सकती है। तो चलिए जानते है छालों को दूर करने के तरीकों के बारे में ....
तुलसी की पत्तियां
सुबह खाली पेट 4–5 तुलसी की पत्तियां चबाएं और ऊपर से गुनगुना पानी पी लें. चाहें तो गिलोय का रस भी ले सकते हैं. तुलसी एंटीसेप्टिक है और गिलोय रोग-प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाती है.
बर्फ से पाएं तुरंत राहत
अगर छालों में ज्यादा जलन हो रही है, तो बर्फ का छोटा टुकड़ा छाले की जगह पर हलके से लगाएं. इससे तुरंत ठंडक मिलती है और दर्द कम होता है.
शहद से करें इलाज-
शहद में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो छालों को जल्दी भरने में मदद करते हैं. दिन में दो से तीन बार शहद को छालों में लगाने से दर्द और जलन (Inflammation) कम हो सकती है.
दही खाएं
दही एक प्रोबायोटिक है। इसका सेवन करने से आपका बोअल मूवमेंट और इंटेस्टाइन की सेहत बेहतर होती है। इससे शरीर का प्राकृतिक डिफेंस मजबूत होता है, जिससे मुंह के छाले ठीक होते हैं।
नारियल तेल
नारियल तेल में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो सूजन और जलन को कम करने में मदद करते हैं. आप कॉटन की मदद से इसे छालों पर लगा सकते हैं. इससे मुंह में ठंडक मिलती है और दर्द से रहत मिलती है.
हल्दी पानी
हल्दी में एंटीसेप्टिक (Antiseptic) गुण होते हैं. गुनगुने पानी में हल्दी मिलाकर कुल्ला करने से छालों में आराम मिलता है. यह इन्फेक्शन (Infection) को कम करता है और घाव भरने में मदद करता है.