रायपुर। छत्तीसगढ़ विशेष जन सुरक्षा अधिनियम, 2005 के तहत एक बड़ा फैसला लिया गया है। जिसके प्रदेश में कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया माओवादी और उससे जुड़े सभी छह संगठनों पर लगे प्रतिबंध की अवधि को सरकार ने एक वर्ष के लिए आगे बढ़ा दिया गया है। ये आदेश राज्य सरकार द्वारा जारी किया है, जिसके मुताबिक CPI से जुड़े सभी 6 संगठनों पर प्रतिबंध आगामी एक साल के लिए जारी रहने वाली है। जिसमें क्रांतिकारी आदिवासी महिला संघ, दंडकारण्य आदिवासी किसान मजदूर संघ, क्रांतिकारी किसान कमेटी, क्रांतिकारी आदिवासी बालक संघ, नेशनल रिवोल्यूशनरी पीपुल्स काउंसिल (जनताना सरकार) और महिला मुक्ति मंच शामिल किए गए हैं।
CPI नेता हुए थे गिरफ्तार:
छत्तीसगढ़ आतंकी फंडिंग मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने इसे पहले एक बड़ी कार्रवाई की गई थी। जिसमें प्रतिबंधित CPI (माओवादी) आतंकी व संगठन से जुड़े शीर्ष और एक फ्रंटल संगठन नेता को गिरफ्तार किया था। मूलवासी बचाओ मंच (एमबीएम) के आतंकी संगठन के लिए नेता रघु मिडियामी पर फंड जुटाने का काम करने का आरोप लगा था। जिससे भारत विरोधी एजेंडे को आगे बढ़ाने मौका मिल पाएगा।
दो आरोपियों को किया गिरफ्तार:
इस संदर्भ में रघु मिडियामी को एनआईए/आरसी-02/2023/आरपीआर मामले में NIA ने गुरुवार को हिरासत में लिया था, और छत्तीसगढ़ सरकार ने MBM पर भी प्रतिबंध लगा दिया है।इससे पहले नवंबर 2023 में मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चार्जशीट दाखिल किया था। जिसे एनआईए ने फरवरी 2024 में अपने हाथ में ले लिया था। इतना ही नहीं इन दोनों आरोपियों से पुलिस ने 6 लाख रुपये नकद बरामद किए थे। जिनकी पहचान/ओजीडब्ल्यू /(ओवर ग्राउंड वर्कर) / एमबीएम/ के सदस्य के रूप में हुई थी।