Surya Nakshatra Parivartan 2025: वैदिक ज्योतिष के अनुसार ग्रहों की चाल का हमारे जीवन पर काफी गहरा प्रभाव पड़ता है। वैसे तो यह प्रभाव ब्रह्मांड की सभी चीज़ों पर पड़ता है, लेकिन कुछ राशियों पर ज्यादा तो कुछ पर कम पड़ता है। इसी कड़ी में 3 अगस्त को सूर्यदेव नक्षत्र गोचर करने जा रहे हैं। जिसके चलते 3 राशियों की किस्मत चमक उठेगी। तो चलिए जानते है कौन सी है वो राशियां ....
बता दें कि सूर्यदेव 3 अगस्त 2025 को सुबह 4 बजकर 16 मिनट पर अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। खास बात यह है कि यह ग्रहों के राजकुमार बुध का नक्षत्र है। अश्लेषा नक्षत्र में सूर्यदेव17 अगस्त तक विराजमान रहेंगे। सूर्यदेव वर्तमान में कर्क राशि में विराजमान है। जो जल्द ही नक्षत्र परिवर्तन करने वाले हैं।
वृषभ राशि (Vrishabh Rashi)
सूर्य की यह चाल वृषभ राशि के जातकों के लिए बेहद ही लाभकारी सिद्ध होगी। यह समय जातकों के लिए किसी वरदान से कम नहीं होगा। साहस, बहादुरी और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। ऊर्जा में भी कमी महसूस नहीं होगी। आप हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त करेंगे। धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में आपकी रुचि भी बढ़ेगी। घर-परिवार में सुख शांति बनी रहेगी। किसी विदेशी कंपनी में नौकरी की इच्छा भी पूरी हो सकती है।
कर्क राशि (Kark Rashi)
कर्क राशि के जातकों के लिए भी यह समय बेहद ही खास रहने वाला है। सेहत को खूब फायदा होगा। लंबी बीमारियों से छुटकारा मिलेगा। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों को भी सफलता मिल सकती है। कारोबार से जुड़े लोगों को भी दौरान फायदा होगा। मानसिक तनाव दूर होगा। पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आर्थिक समस्याएं भी दूर होगी।
तुला राशि (Tula Rashi)
तुला राशि के जातकों को भाग्य का पूरा साथ मिलने वाला है। तरक्की के द्वार खुलने वाले हैं। आप अपनी क्षमता से हर क्षेत्र में सफल होंगे। कार्य क्षेत्र में सहकर्मी और अधिकारियों के साथ आपके संबंध अच्छे होंगे। वेतन में वृद्धि हो सकती है। प्रमोशन भी मिल सकता है। व्यापार से जुड़े लोगों की भी कमाई बढ़ सकती है।