fashion show in brazil : छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले की डिंपल साहू ब्राज़ील में आयोजित फैशन शो में होकर इंडिया का प्रतिनिधित्व करेंगी। इस फैशन शो में वर्ल्ड के करीब 30 देशों के कंटेस्टेंट हिस्सा लेंगे। दरअसल, डिंपल साहू दंतेवाड़ा में किरंदुल शहर की रहने वाली हैं। डिंपल को बचपन से ही मॉडलिंग का शौक रहा है।
READ MORE : अमेरिकी व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी की फिसली जुबान, राष्ट्रपति बाइडेन को कहा प्रेसिडेंट ओबामा
डिंपल ने अपनी स्कूली शिक्षा केंद्रीय विद्यालय से की हैं, और अभी पुणे के डी.व्हाई. पाटिल विश्वविद्यालय से बी.टेक प्रथम वर्ष कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही हैं। डिंपल 2021 में मिस छत्तीसगढ़ भी रह चुकी हैं। डिंपल के पिता अजय साहू बस्तर यूनिवर्सिटी में कार्यरत हैं। वहीं उनकी माता पुष्पा साहू NMDC परियोजना में काम करती हैं। साथ ही इंटक की प्रदेश संगठन सचिव हैं। हालांकि, फैशन शो की तारीख का अभी ऐलान नहीं हुआ है। लेकिन, ऐसा बताया जा रहा है कि, कुछ ही दिनों के अंदर शो की तारीखों का ऐलान कर दिया जाएगा।
READ MORE : स्टीयरिंग कमेटी की बैठक में हो रही CWC चुनाव को लेकर चर्चा, शाम 4 बजे सब्जेक्ट कमेटी की होगी मीटिंग
साल 2022 में दिल्ली में स्टार एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन की तरफ से आयोजित मिस टीन इंडिया प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इस प्रतियोगिता में देशभर से 70 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। यहां डिंपल ने अपने रैंप पर जलवा बिखेरा और मिस टीन ग्लोबल ब्यूटी इंडिया बनीं। स्टेट टाइटल अवार्ड अपने नाम कर बस्तर और छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया था।
Watch Latest News Video: