रायपुर: छत्तीसगढ़ के सीएम साय विष्णु देव साय ने रविवार को मुख्यमंत्री निवास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' सुना और इसे प्रेरणादायी बताया। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि, प्रधानमंत्री मोदी 'मन की बात' कार्यक्रम के माध्यम से देश के कोने-कोने में हो रहे नवाचारों, जन-भागीदारी और सकारात्मक प्रयासों की चर्चा करते हैं।
स्वस्थ जीवनशैली को दिया बढ़ावा:
जिससे राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित लोगों को पहचान और सम्मान मिलता है। मुख्यमंत्री साय ने कहा, प्रधानमंत्री के विचारों से प्रेरणा लेकर छत्तीसगढ़ में जनभागीदारी के साथ स्वास्थ्य और प्रकृति की रक्षा के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा, आज के 'मन की बात' कार्यक्रम में भी प्रधानमंत्री ने उपयोगी जानकारियां साझा कीं। प्रधानमंत्री ने स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के लिए फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में चल रहे नवाचारों के बारे में बताया है।
बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक रहे उपस्थित:
इस अवसर पर निरंजन पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज, केंद्रीय राज्यमंत्री महिला एवं बाल विकास सावित्री ठाकुर, कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, विधायक राजेश मूणत,अनुज शर्मा, राजेश अग्रवाल, संपत अग्रवाल, प्रबोध मिंज, राज्य बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा, सीजीएमएससी के चेयरमैन दीपक म्हस्के, अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अमरजीत छाबड़ा, वन विकास निगम के अध्यक्ष रामसेवक पैकरा, छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड की अध्यक्ष शालिनी राजपूत सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।