भोपाल : भोपाल के जगदीशपुरा कल मोहन कैबिनेट की बैठक होने वाली है। यह बैठक रानी महल में होगी। जिसको लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इतना ही नहीं तैयारियों का जायजा लेने के लिए खुद कलेक्टर प्रियंक मिश्रा आयोजन स्थल पहुंचे और अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश जारी किए।
सभी मंत्री बस से करेंगे सफर
रविवार को होने वाली कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री सहित, मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे। जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री सहित सभी नेता और वरिष्ठ अधिकारी सीएम हाउस से दो बसों में सवार होंगे और जगदीशपुर पहुंचेंगे। जहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गए है।
नरेंद्र सिंह तोमर की अध्यक्षता में होगी बैठक
सूत्रों के अनुसार, कैबिनेट बैठक में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) विधेयक सहित कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा की जा सकती है। कार्यमंत्रणा समिति की यह बैठक विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर की अध्यक्षता में होगी। जिसमें मानसून सत्र के दौरान होने वाले शासकीय कार्यों की रूपरेखा तैयार की जाएगी।