जबलपुर : मध्य प्रदेश के जबलपुर से इस वक़्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां रेत कारोबारी चिंटु ठाकुर की दिनदहाड़े अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना गुरुवार दोपहर करीब 12:30 के आस पास की है। जिसकी जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
खितौला थाना क्षेत्र का मामला
घटना जबलपुर से लगभग 40 किलोमीटर दूर खितौला थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि चिंटू खितौला बाजार की ओर जा रहा था तभी बारीबहु स्टेडियम के पास मोटरसाइकिल से आए व्यक्ति ने नजदीक से उस पर लगातार गोलियां दाग दीं। जिसकी वजह से उसकी मौके पर मौत हो गई। वही घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। जिसकी तलाश की जा रही है।
चिंटू ठाकुर के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज
गोली कांड से क्षेत्र में जहां सनसनी फ़ैल गई है। वही पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए cctv फुटेज खंगाल रहे है। बताया जा रहा है कि चिंटू ठाकुर के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज थे और कई लोगों से विवाद चल रहा था। केस दर्ज कर लिया गया है। वही मामले में आगे की जांच जारी है।