रायपुर: राज्य सरकार ने राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों के प्रशासनिक फेरबदल का आदेश जारी किया है। इसमें उन डीएसपी अधिकारियों को एएसपी पद पर पदोन्नत किया गया है, जिन्हें हाल ही में इस पद के लिए प्रमोशन मिला था। जारी आदेश के अनुसार कुल 16 अधिकारियों को नई पदस्थापना दी गई है।
