नरसिंहपुर: मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर के गाडरवारा शहर में कुछ अज्ञातों द्वारा एक युवक की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। युवक के शव को जब लोगों ने चौपाटी के अंदर देखा तो तुरंत पुलिस को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। साथ ही मामले में आगे की जांच शुरू की।
हत्या की वजह अज्ञात
पुलिस ने मृतक की पहचान मधुर चौरसिया के रूप में की है। जो की गाडरवारा शहर का रहने वाला बताया जा रहा है। हत्या की वजह का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है। वही पुलिस घटनास्थल पर लोगों से पूछताछ कर रही है। साथ ही अज्ञात आरोपियों की तलाश भी शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वही इस हत्या के बाद से शहर में सनसनी फैल गई है।