दुर्ग। vijay baghel : लोकसभा चुनाव से पहले प्रदेश में कांग्रेस को लगातार झटके पे झटके लगते जा रहे हैं। जैसे जैसे चुनाव नजदीक आते जा रही है नेताओं के पाला बदलने का दौर भी बढ़ता जा रहा है। इसी कड़ी में आज हजारों लोगों ने भाजपा का दमन थाम लिया है। भिलाई में क्रेडा विभाग के पूर्व सदस्य विजय साहू ने भी भाजपा का दामन थाम लिए हैं। जानकारी के अनुसार सांसद विजय बघेल ने भगवा गमछा पहनाकर सभी को विधिवत पार्टी की सदस्य्ता दिलाई है।
यह कार्यक्रम हाऊसिंग बोर्ड में संपन्न हुआ . हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं के भाजपा में शामिल होने से कयास लगाए जा रहे हैं की लोकसभा के परिणाम बीजेपी के पक्ष में जा सकते हैं।