Union Minister Virendra Khatik swept video viral : छतरपुर: मध्य प्रदेश के छतरपुर से एक हैरान करने वाली तस्वीर सामने आ रही है ,जहां मोदी कैबिनेट के केन्द्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक ने छतरपुर शहर के एक महंगे होटल मे झाड़ू लगाते हुए नजर आए। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है कि मौके पर बहुत लोग कुर्ची पर बैठे हुए है और मंत्री जी झाड़ू लगा रहे है। इस वीडियो को देखने के बाद हर कोई हैरान है।
आभार व्यक्त करने महंगे होटल मे किया गया था आयोजन
बता दें कि बीते कुछ दिन पहले केन्द्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक लोकसभा चुनाव जीतने के बाद छतरपुर विधानसभा के सभी वर्गों के प्रमुखो को आभार व्यक्त करने के लिए महंगे होटल मे कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जहां पर आभार व्यक्त करते हुए सामाज के लोगो पर मंत्री जी ने पुष्प वर्षा करवाई थी। इस दौरान चारों तरफ फूल बिखर गए। उसे मंत्री ने साफ करने के लिए झाड़ू लगाई, हालांकि उस दौरान होटल के स्टाप ने केन्द्रीय मंत्री को मना किया लेकिन उन्होंने किसी की नहीं मानी और वो सफर करते रहे। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।