शहडोल : मध्य प्रदेश के शहडोल में मंगलवार शाम हुए दो हादसों में 2 बच्चों की दुखद मौत हो गई। पहला हादसा ताली खुर्द गांव में हुआ। जहां 5 साल के अमन उर्फ भोलू सिंह की मौत हो गई, तो वही दूसरा हादसा ग्राम नगडवाह की है। जहां 12 वर्षीय निशांत बैगा ने दुनिया को अलविदा कह दिया। पुलिस ने दोनों में केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
ट्रैक्टर ने कुचला
पहली घटना ताली खुर्द गांव की है। जहां घर के बाहर खेल रहे अमन को मिट्टी से लोड ट्रैक्टर ने कुचला दिया। जिसकी वजह से उसकी मौके पर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अमन खेलते-खेलते अचानक सड़क पर आ गया। जहां उसकी टक्कर ट्रैक्टर से हो गई। हादसे के बाद मौके पर जहां अफरा तफरी मच गई। तो वही सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर और चालक को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की।
पेड़ से गिरकर मौत
दूसरी घटना ग्राम नगडवाह की है। जहां 12 वर्षीय निशांत बैगा की जामुन के पेड़ से गिरकर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि निशांत फल तोड़ने के लिए पेड़ पर चढ़ा था और उचाई से गिरने की वजह से उसे गंभीर चोट आई और मौके पर ही मौत हो गई। बच्चे की मौत को लेकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। तो वही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौप दिया है।