सतना। मध्यप्रदेश में रोजाना सड़क हादसों की खबरे सुर्ख़ियों का हिस्सा बनी रहती है। दिन पर दिन बढ़ रहे ये आकड़ें डराने वाले है। आज का ताजा मामला सतना जिले से सामने आया है। जहां जिले से चित्रकूट जा रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर पलट गई। इस हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है और लगभग 35 श्रद्धालुओं गंभीर रूप से घायल हुए है।
आपको बता दें कि यह पूरा मामला सतना जिले के चित्रकूट अनुभाग अंतर्गत बगदरा घाटी का बताया जा रहा है। जहां एक ट्रैक्टर ट्रॉली सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई। जानकारी के अनुसार एक ट्रैक्टर ट्रॉली में 35 से ज्यादा श्रद्धालु सवार होकर चित्रकूट जा रहे थे। इस दौरान ते रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा इतनी भीषण थी कि मौके पर ही दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं 35 लोग के घायल होने की खबर सामने आई है।
वहीं मौके पर मौजूद लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सुचना मिलते ही पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची। एम्बुलेंस की मदद से सभा घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज जारी है।